ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

महाराष्ट्र-दिल्ली, UP समेत उत्तर भारत में सुधर रहे हालात, जानें देश के बाकी राज्यों में कैसी है कोरोना की स्थिति

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन ऐसा ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में ही हो रहा है। महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दैनिक संक्रमण के मामल कम हो रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण के राज्यों और बंगाल एवं असम में मामले कम नहीं हो रहे। केरल में तो पिछले एक दिन के मुकाबले 10 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। इन राज्यों में लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का भी असर नजर नहीं आ रहा है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंक़़डों के मुताबिक महाराष्ट्र में 25 हजार से कम नए मामले मिले हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में नए मामलों की संख्या पांच हजार से नीचे आ गई है। दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से रोजाना दो हजार से नीचे नए मरीज सामने आ रहे हैं।

उत्तर भारत के राज्यों में लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन दक्षिण भारत में इसका असर नहीं दिख रहा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में मामले ब़़ढ रहे हैं। बंगाल और असम में स्थिति गंभीर ही बनी हुई है। तमिलनाडु में लगातार 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान भी 34,285 नए मामले मिले हैं। 468 लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक में जरूर कुछ मामले कम हुए हैं, लेकिन 588 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक दिन पहले करीब 18 हजार मामले मिले थे, जो ब़़ढकर 29 हजार से अधिक हो गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,137 लोगों की जान गई है। लेकिन इनमें से 601 मौतें ही पिछले 24 घंटे में हुई हैं, 389 मौतें 48 घंटे और 212 मौतें पिछले हफ्ते में हुई हैं। लेकिन इनके आंक़़डे पहले शामिल नहीं किए गए थे, इसलिए मंगलवार के आंक़़डों में इन्हें शामिल किया गया। सौ से ज्यादा मौतों वाले राज्यों में केरल ( शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button