ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

मोदी-2 के दो साल पूरे होने पर 4500 शक्ति केंद्रों पर सेवा करेगी भाजपा

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की दूसरी पारी के दो साल पूरे होने पर 30 मई को भाजपा सभी 4500 शक्ति केंद्रों पर सेवा कार्य करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश महामंत्रियों से चर्चा की। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसमें तय किया गया कि देश के एक लाख गांव में सेवा कार्य किया जाएगा।

प्रदेश में शक्ति केंद्र स्तर पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए रक्तदान, स्वच्छता अभियान और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। शिवप्रकाश ने मीडिया विंग, आइटी सेल और इंटरनेट मीडिया सेल की बैठक ली। इसमें राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने के निर्देश दिए। दोनों बैठकों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी मौजूद थे।

भाजपा नेताओं को उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की विफलता को उजागर करें। आइटी सेल सक्रियता के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब दें। शिवप्रकाश ने आइटी सेल के कार्यकलाप को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कांग्रेस आइटी सेल से तुलना करते हुए कहा कि हर आरोप का तथ्यों के साथ जवाब दें।

शिवप्रकाश ने मीडिया की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में एक-एक पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किया। हर पदाधिकारी से तीन से चार सवाल पूछे। जवाब मिलने के बाद अगले पदाधिकारियों से सवाल किया। इसमें विषय के आधार पर कांग्रेस को घेरने का निर्देश दिया। साथ ही टीवी डिबेट में रिसर्च के साथ पार्टी का पक्ष रखने का निर्देश दिया।

इंटरनेट मीडिया को करें मजबूत

शिवप्रकाश ने कहा कि इंटरनेट मीडिया को भी मजबूत करें। उन्होंने एक-एक विषय पर चर्चा की। भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में प्रमुख रूप से नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, नरेश गुप्ता, केदार गुप्ता, रसिक परमार, दीपक म्हस्के, पंकज झा, मुकेश शर्मा, अमित चिमनानी, उमेश घोरमोड़े, अनुराग अग्रवाल, मितुल कोठारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button