ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मनोरंजन

फिल्मी सितारों पर चढ़ा Old Look App का खुमार, सोनम के बाद अर्जुन ने शेयर की Old Age तस्वीर

इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर भी Old Look App का खुमार चढ़ा हुआ है। एक के बाद एक फिल्मी सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी उम्रदराज तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहले सोनम कपूर ने अपनी उम्रदराज तस्वीर सोशल मी़डिया अकाउंट पर शेयर की थी, उसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीर सामने आई। वहीं अब अर्जुन कपूर की उम्रदराज तस्वीर भी सामने आई है।

बूढे़ के लुक में भी अर्जुन कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में अर्जुन व्हाइट बालों के साथ व्हाइट टी शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, अर्जुन के चेहरे पर झुर्रियां भी नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे खास बात यह है कि बुढ़ापे की फोटो में अर्जुन कपूर के चेहरे पर झुर्रियां तो हैं, लेकिन उनकी फिट बॉडी सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है, अर्जुन ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया,  “Old age hit me like..” अर्जुन की इस फोटो पर उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने कमेंट किया, ‘OMG’

वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी अपने बूढ़े रूप की फोटो में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। बूढ़े रूप में भी मलाइका की स्किन का ग्लो और उनकी फिटनेस कायम है। मलाइका और अर्जुन के बूढे़ रूप की फोटो देखकर कहा जा सकता है कि बूढ़े होने पर भी ये कपल अपनी लुक्स और फिटनेस से सबको टक्कर दे सकता है। बता दें कि ये तस्वीरें एज ओल्ड फिल्टर का इस्तेमाल करके बनाई गई हैं।

अर्जुन और मलाइका की बात करें तो इन दोनों के प्यार के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही दोनों न्यूयॉर्क में हॉलिडे मनाकर लौटे हैं। वेकेशन से अर्जुन और मलाइका की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें कपल की केमिस्ट्री साफ देखने को मिली। वहीं अर्जुन कपूर की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म पानीपत मे नजर आने वाले हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में दिखेंगे, अर्जुन की यह फिल्न 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button