ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

CM योगी का दावा- कोरोना की दूसरी लहर को UP में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसमें गांव-गांव में गठित निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना से मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें।

इसे प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ अभियान की शुरुआत की है। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें बुधवार को जनपद देवरिया के ग्राम कतरारी में निगरानी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुये कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘ट्रैस, टेस्ट और ट्रीट’ का जो अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है, उसमें निगरानी समितियों का बड़ा योगदान है।

गांव में लक्षण वाले व्यक्ति की समय से पहचान हो जाए तो जांच, इलाज व मेडिकल किट जैसे उपायों से संक्रमण का फैलाव नहीं होने पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यह प्रदेश प्रभावी भूमिका के साथ महामारी के विरुद्ध कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक परीक्षण करने वाला राज्य है। यहां 4.77 जांच की जा चुकी हैं और क्षमता को बढ़ाया गया है।

Related Articles

Back to top button