ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में बने अस्थाई कोविड अस्पताल आज से बंद

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम पड़ने लगी है। शासन प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर बनाए गये कोविड सेंटरों को समेटना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक अस्पताल में बनाए गए कोविड सेंटर को बंद कर दिया है। निगम द्वारा सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम कोविड सेंटर को गुरूवार को बंद करने का निर्णय लिया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारी का कहना है कि कोरोना के मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए अस्थाई तौर पर चलाए जा रहे कोविड सेंटर को बंद किया जाएगा।

ज्ञात हो कि राजधानी में अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे। कोरोना पीड़ित उपचार के लिए भटक रहे थे और प्रदेशभर में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने लगे थे। इसको देखते हुए रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम को 360 बिस्तरों का सर्व सुविधायुक्त अस्थाई अस्पताल बनाया था।

अस्थाई अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे। मरीज को परिजन यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से घर बैठ देख सकते थे। कोविड सेंटर में 71 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे। कोरोना मरीजों को उपचार की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम ने मात्र चार दिन में इस स्टेडियम को अस्थायी कोविड अस्पताल में बदलकर सभी सुविधाओं से लैस कर दिया था।

अस्थाई कोविड अस्पताल में हैदराबाद और राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर और सेवा भावी मेडिकल स्टाफ सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम यहां 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई थी।

Related Articles

Back to top button