ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

खुफिया एजेंसियों को जो बाइडन का आदेश, कोविड-19 उत्पत्ति की जांच की दोगुनी करें रफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से घातक कोरोना महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच के अपने प्रयासों को दोगुना करने के लिए कहा, जिसके कारण दुनिया भर में करीब 35 लाख लोगों की जान जा चुकी है। बाइडन ने एक बयान में कहा, मैंने अब खुफिया एजेंसियों से ऐसी जानकारी एकत्र करने और विश्लेषण करने के अपने प्रयासों को दोगुना करने के लिए कहा है जो हमें एक निश्चित निष्कर्ष के करीब ला सके। एजेंसियों को अपनी रिपोर्ट 90 दिनों में मुझे सौंपनी होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह निष्कर्ष निकालने के लिए सुबूत अपर्याप्त हैं कि क्या यह किसी संक्रमित जानवर के साथ मानव संपर्क से उभरा है या प्रयोगशाला में हुई दुर्घटना से उभरा है। उन्होंने कहा, अधिकांश खुफिया समुदाय को यह नहीं लगता कि इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त जानकारी है कि किसकी संभावना अधिक है।

राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं को जांच में सहायता करने का निर्देश दिया और चीन से महामारी की उत्पत्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरी तरह से सहयोग करने में चीनी सरकार के इन्कार के मद्देनजर एक निश्चित निष्कषर्ष कभी नहीं निकाला जा सकता।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ काम करता रहेगा ताकि चीन पर पूर्ण, पारदर्शी, साक्ष्य-आधारित अंतरराष्ट्रीय जांच में भाग लेने और सभी डेटा और साक्ष्य तक पहुंच प्रदान करने के लिए दबाव डाला जा सके। बता दें कि 2020 की शुरुआत में जब कोरोना उभरा, तो उस समय बाइडन ने सीडीसी को वायरस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए चीन तक पहुंच बनाने का आह्वान किया था ताकि अमेरिका इससे अधिक प्रभावी ढंग से लड़ सके।

Related Articles

Back to top button