ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी की आहट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसमें राज्य के करीब आधा दर्जन से ज्यादा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के प्रभावित होने की चर्चा है। जिलों में कलेक्टरी कर रहे अफसरों में सचिव, विशेष सचिव से लेकर संयुक्त सचिव रैंक के भी शामिल हैं। इसकी वजह से मंत्रालय में भी अफसरों के प्रभार में फेरबदल हो सकता है।

अफसरों के अनुसार राज्य में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी करीब तीन-चार महीने से चल रही है, लेकिन किसी न किसी वजह से यह टल रहा है। पहले सूची फरवरी में जारी होनी थी, लेकिन विधानसभा के बजट सत्र की वजह से टल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री असम के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गए। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आ गई। इसलिए सूची जारी नहीं की गई।

वरिष्ठ अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वरिष्ठ रैंक के अफसर कलेक्टर हैं। इनमें से तीन-चार को छोड़कर बाकी भी राज्य सेवा से पदोन्न्त होने वाले अधिकारी शामिल हैं। राजनांदगांव में 2005 बैच के टोपेश्वर वर्मा कलेक्टर हैं। इस बैच के बाकी अफसर सचिव रैंक पर हैं। रायपुर कलेक्टर भारती दासन 2006 बैच के अफसर हैं।

इसी तरह 2008 बैच के भीम सिंह, सत्यनारायण राठौर, महादेव कावरे, श्याम लाल धावड़े भी कलेक्टर हैं, जबकि इस बैच के अधिकारी विशेष सचिव बन चुके हैं। वहीं, 2009 बैच के अफसर संयुक्त सचिव बन चुके हैं, लेकिन इस बैच के किरण कौशल, डोमन सिंह व जय प्रकाश मौर्या कलेक्टर हैं। इसके विपरीत 2012-2013 और उससे ऊपर बैच के कई अफसरों को अब तक कलेक्टरी का मौका नहीं मिला है।

पदोन्‍नति के इंतजार में आइपीएस

राज्य में इस वर्ष आइपीएस अफसरों को अब तक पदोन्न्ति नहीं मिली है। पदोन्‍नति का इंतजार कर रहे अफसरों में दुर्ग रेंज के आइजी विवेकानंद शामिल हैं। इसी तरह 2008 बैच के अफसरों का डीआइजी रैंक पर प्रमोशन होना है। इनमें से कई अधिकारी इस वक्त जिलों में कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, एसपी रैंक के कई अफसर बटालियन और पुलिस मुख्यालय में बैठे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य सचिव बने छत्तीसगढ़ कैडर के आइएएस सुब्रमण्यम

छत्तीसगढ़ कैडर के आइएएस और जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बीवी सुब्रमण्यम को केंद्र सरकार ने वाणिज्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी वे कामर्स मंत्रालय में ही ओएसडी हैं। वे 30 जून को सचिव का पद संभाल लेंगे। केंद्र सरकार में सचिव का पद पाने वाले सुब्रमण्यम छत्तीसगढ़ के पहले आइएएस होंगे।

अफसरों ने बताया कि मौजूदा केंद्रीय वाणिज्य सचिव अनूप वधावन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद सुब्रमण्यम यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सुब्रमण्यम राज्य कैडर के 1987 बैच के आइएएस हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त किया गया तब वे वहां के मुख्य सचिव थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने से पहले वे राज्य में एसीएस होम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button