ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
टेक्नोलॉजी

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, Google और YouTube की इन सर्विस के लिए देना होगा चार्ज

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में 1 जून 2021 से दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे यूजर्स को जोरदार झटका लग सकता है। मतलब यूजर्स को Google Photo की मुफ्त सर्विस के लिए पैसे देने होंगे। साथ ही YouTube से कमाई करने वाले को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर को youtube और Google Photo के इन बदलाव के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए, जिससे इसके इस्तेमाल को लेकर कोई भ्रम ना रहे।

Google Photo स्टोरेज पर लगेगा चार्ज 

Google Photo की मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद हो रही है। कंपनी इसकी जगह पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आएगी। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। मौजूदा वक्त में Google Photo अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज की सुविधा के साथ आती है। हालांकि Google की तरफ से ग्राहकों को एक जून 2021 से मात्र 15GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है। अगर 15GB से ज्यादा फोटो और डॉक्यूमेंट ऑनलाइन स्टोर करेंगे, तो प्रतिमाह के हिसाब से 1.99 डॉलर (146 रुपये) चार्ज देना होगा। जिसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन चार्ज 19.99 डॉलर (करीब 1464 रुपये) है।

YouTube वीडियो पर लगेगा टैक्स 

Youtube पर वीडियो बनाकर अपलोड करके पैसे कमाना कॉमन हो गया है। लेकिन जून से Youtube से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ सकता है। हालांकि Youtube के अमेरिका कंटेंट क्रिएटर्स से टैक्स नहीं लिया जाएगा। लेकिन भारत समेत बाकी दुनिया के कंटेट क्रिएटर्स को Youtube की कमाई पर टैक्स देना होगा। हालांकि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। Youtube की इस नई टैक्स पॉलिसी की शुरुआत जून 2021 से हो जाएगी। इस टैक्स के दायरे में भारतीय Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भी आएंगे, जिन्हें कमाई पर 24 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स देना होगा। YouTube कंटेंट क्रिएटर्स को नये नियम के तहत अपनी कमाई का 31 मई से पहले खुलासा करना होगा। ऐसे में Google की तरफ से Youtube कंटेंट क्रिएटर्स से 15 फीसदी के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा। वहीं 31 मई तक कमाई का खुलासा न करने पर कंपनी यूजर से 24 फीसद टैक्स लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button