ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

महासमुंद में हाथी ने फ‍िर ले ली एक की जान, पखवाड़े भर में तीसरी घटना

महासमुंद। हाथी ने कुचलकर फिर एक ग्रामीण की जान ले ली। इस बार मामला बागबाहरा वन परिक्षेत्र के धरमपुर का है। मृतक महिला अपने पति और भांजी के साथ रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे काम के सिलसिले में निकली थी, इसी बीच हाथी ने हमला कर दिया। 40 वर्षीय महिला को रौंदकर मार डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पति एवं भांजी ने भाग कर अपनी जान बचाई। मृतका के परिजन को 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

इस दर्दनाक मंजर को मृतका का पति एवं भांजी दूर खड़े होकर असहाय देखते रहे। जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुर से प्रेम सागर लोहार अपनी पत्नी बिसाहिन बाई लोहार एवं भांजी खुशबू को मोटरसाइकिल में बैठा कर रात में करीब तीन बिजराडीह की ओर जा रहा था। उसी दरमियान रास्ते में दो हाथी से इनका सामना हो गया। दहशत में आकर घटनास्थल पर अपनी वाहन रोका, तभी एक हाथी ने प्रेम सागर की पत्नी बिसाहिन बाई को अपनी चपेट में ले लिया और रौंदकर मार डाला।

डिप्टी रेंजर कमल नारायण नामदेव ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल मिल गई थी, क्योंकि महासमुंद एवं बागबाहरा का वन विभाग अमला हाथी से बचाव को लेकर सतत सर्च कर रहा है। खबर मिलते ही वन विभाग हरकत में आया तथा पीड़ित परिवार को उप वन मंडल अधिकारी शिव शंकर नाविक एवं परिक्षेत्र अधिकारी विकास चंद्राकर ने पीड़ित परिवार को 25 हजार सहायता राशि प्रदान की गई है।

घटना की संपूर्ण जानकारी पुलिस विभाग को दी जा चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मृतका का शव देखकर पहचान करना कठिन हो गया था। वहीं, इस हृदय विदारक घटना पर क्षेत्र के हाथी भगाओ फसल बचाव के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही राधे लाल सिन्हा ने कहा है कि वन विभाग हाथी के नाम पर गंभीर नहीं है और हाथी गस्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।

पखवाड़े भर में तीसरी मौत

हाथी हमले से पखवाड़े भर में यह तीसरी मौत है। 14 मई को परसाडीह में मनीराम यादव 65 की मौत हाथी के कुचले जाने से हुई। 20 मई को पतेरापाली में अरण्ड निवासी बाबूलाल ध्रुव 60 की मौत हाथी के हमले से हुई और अब 29 मई को बिसाहिन लोहार की मौत हाथी हमले से हो गई।

Related Articles

Back to top button