ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

कार डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़, एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कार डीलर के कार्यालय में बीती रात दो बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। डीलर से पहले सेकंड हैंड कार के इंश्योरेंस पेपर को लेकर दोनों ने विवाद किया। जब बात नहीं बनी तो बदमाशों ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर दिया और पहुंच का धौंस दिखाकर धमकी दी।

डीलर ने अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ मारपीट समेत गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अमन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपित साहिल जैन फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बताया कि आमानाका इलाके के एसएन मोटर्स कार डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई है। आरोपित अमन जैन और साहिल जैन नामक बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। आरोपित अमन जैन ने कार डीलर से सेकंड हैंड ऑडी कार खरीदी थी। जिसके बाद कार के इंश्योरेंस पेपर्स को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था।

आरोपितों ने शुक्रवार रात कार डीलर के कार्यालय जाकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी है। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपित अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ धारा धारा 294, 506बी, 323, 507, 427, 452, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपित अमन जैन की गिरफ्तारी कर ली गई है। साथ ही फरार आरोपित साहिल जैन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की घटना में शामिल आरोपितों पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button