ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

लूडो खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सिविल लाइन पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

बिलासपुर। घर के सामने लूडो खेलने के दौरान हुए गाली-गलौज के बाद दो पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा मरारगली में रहने वाले जतीन साव(18 वर्ष) निजी संस्थान में काम करते हैं। गुस्र्वार की रात आठ बजे वे मोहल्ले में चिकन दुकान के पास खड़े थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सूरज पांडेय अपने साथी चंदन साव के साथ वहां पहुंचा।

दोनों ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज श्ाुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने जतीन की पिटाई कर दी। वहीं, सूरज ने अपनी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह से मोहल्ले के कुछ लड़के उनके घर के सामने लूडो में स्र्पये का दांव लगाकर खेलते हैं। इस दौरान युवक गाली-गलौज और हंगामा करते हैं। गुस्र्वार की रात भी सावन साव, संदीप देवांगन, गुड्डा पटेल उनके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे।

इस पर उन्होंने युवकों को घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया। इससे नाराज होकर युवकों ने सूरज की पिटाई शुरू कर दी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खेल के दौरान किशोर की क्रिकेट बैट से पिटाई

जरहाभाठा में रहने वाले विश्वास बारीक(50 वर्ष) निजी संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि गुस्र्वार की शाम उनका बेटा आदित्या अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान उसका मोहल्ले में रहने वाले विक्रम मानिकपुरी से विवाद हो गयाइस पर विक्रम ने गाली-गलौज श्ाुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने आदित्या की क्रिकेट बैट और ईंट से पिटाई कर दी। मारपीट से आहत आदित्य ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button