ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

संबंध बनाने से मना करने पर प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या

धमतरी। प्रेमी को प्रेमिका द्वारा संबंध बनाने से मना करना इतना नागवार गुजरा कि उसने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिला अंतर्गत खल्लारी थाना क्षेत्र के गांव ठोठाझरिया में एक जुलाई को दुर्जन मरकाम के घर पुत्री की प्राप्ति के बाद नामकरण संस्कार का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम रात तक चला। यहां सुरेंद्र मरकाम(29) पुत्र श्यामलाल और राजेश्वरी कुंजाम(19) पुत्री लक्ष्मीनाथ कुंजाम भी उपस्थित थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

छट्ठी कार्यक्रम के दौरान रात में सुरेंद्र ने राजेश्वरी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की कोशिश की लेकिन राजेश्वरी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपित राजेश्वरी के घर मक्का बीज लेने के बहाने पहुंच गया। उसने राजेश्वरी के पिता लक्ष्मीनाथ कुंजाम और उसकी दादी को शराब पिलाई। नशा होने के बाद दोनों सोने चले गए।

तब मौका देखकर रात नौ बजे आरोपी सुरेंद्र मरकाम राजेश्वरी के कमरे में गया और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। राजेश्वरी ने फिर इन्कार किया तो वह जबदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने पहले से छिपाकर लाए गए चाकू को दिखाकर धमकाने की कोशिश की। तब राजेश्वरी ने उसे धक्का दे दिया।

इससे आरोपी आक्रोशित हो गया और चाकू से वार कर दिया। राजेश्वरी के बाये सीने में चाकू पड़ा। चाकू उसके दिल तक पहुंच गया। अत्याधिक खून बहने व हार्ट में चोट लगने की वजह से राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपित से पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button