ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

12वीं बोर्ड परीक्षार्थी के कोरोना संक्रमित होने पर स्वजन भी लेे सकेंगे प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020-21 के लिए एक से छह जून तक प्रश्न-पत्र- उत्तर-पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। इस दौरान 12वीं और डीपीएड परीक्षाओं के परीक्षार्थी कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर सकेंगे।

यानी परीक्षार्थी के स्वजन भी प्रश्न-पत्र- उत्तर-पुस्तिका ले सकेंगे। अधिकृत व्यक्ति संबंधित संक्रमित परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र, कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति कि साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। परीक्षा में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

10 जून तक जमा कर सकेंगे उत्तर-पुस्तिका

माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गाेयल ने बताया कि समस्त केंद्राध्यक्षकों को एक जून से पांच जून तक परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और छ जून से 10 जून तक लिखित उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने की निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रोफेसर गोयल ने बताया कि प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और जमा करने की निर्धारित अवधि में किसी परीक्षार्थी को कोविड-19 का संक्रमण होने की स्थिति में संक्रमित परीक्षार्थी द्वारा किसी व्यक्ति को परीक्षा संबंधी विवरण एवं कोविड-19 के संक्रमण का प्रमाण पत्र के साथ प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए अधिकृत किया जा सकेगा।

अधिकृत किए गए व्यक्ति परीक्षा संबंधी समस्त विवरण (प्रवेश पत्र), छात्र के कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। इधर, परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button