ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

कोरोना का कहर जारी, अब भी नहीं चेते तो भयावह होंगे हालात

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कोरोना का दूसरा लहर खतरनाक रूप लेता जा रहा है। पुलिस और प्रशासन कोरोना का चेन तोड़ने के लिए दिन-रात सड़कों पर डटी हुई है।आम लोग भी कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे को भांपकर घरों में कैद है और बाहर निकलने से डर रहे है लेकिन राजधानी के कुछ इलाके ऐसे भी है, जहां पर आम दिनों की तरह लोग घूम-फिरते ऐसे दिखाई दे रहे जैसे की मानो कोरोना का खौफ है ही नहीं।

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने रायपुर जिले में दस दिन के लगाए गए लाकडाउन के बाद भी शहर के बैजनाथपारा, मौदहापारा, तात्यापारा, टिकरापारा, संतोषीनगर, गुढ़ियारी के रामनगर,देवेंद्रनगर, पंडरी, शंकरनगर, तेलीबांधा के महावीरनगर, आदि इलाके के गली-मोहल्लों में दिनभर भले ही सन्नाटा पसरा होता है लेकिन शाम ढ़लते ही लोग घरों से बाहर निकलकर टहल रहे है।

लोगों को देखकर पान, गुटखा, चाय दुकान भी बंद शटर के भीतर से संचालित होती है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने बैजनाथपारा में ऐसे ही कुछ युवाओं को घूमते देखकर डंडे लहराते हुए दौड़ाया। एक युवक को भागते समय पुलिस जवान ने डंडे फेंककर मारा पर वह रूका नहीं। यहीं हाल अन्य गली-मुहल्लों में देखा गया।

एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने में पुलिस अमला जुटा हुआ है। फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे है। ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया जा रहा है। उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। भाठागांव इलाके में सब्जी दुकान खोलकर सब्जी बेचने रहे एक दुकान को सीलबंद किया गया। मामले में दुकानदार पर कार्रवाई भी की गई है। अन्य इलाकों में भी चोरी-छिपे दुकानों से सामान बेचने की शिकायत मिल रही है।

कालाबाजारी पर नजर

लाकडाउन के दौरान किराना और जरूरी सामान की चोरी छिपे कालाबाजारी कर बेचने की शिकायत लगातार प्रशासन तक पहुंच रही है। लिहाजा पुलिस और प्रशासन की टीम कालाबाजारियों पर नजर रख रही है। जिन इलाकों से शिकायत मिल रही है, वहां पर सादे वर्दी में खुद जवान आम ग्राहक बनकर जा रहे है। फिलहाल एक भी कालाबाजारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है।

आप भी जानिए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े

तारीख – कुल जांच – कुल संक्रमित

05 अप्रैल – 40, 053 – 7,302

06 अप्रैल – 47, 973 – 9,921

07 अप्रैल – 42, 289 – 10,310

08 अप्रैल – 48, 743 – 10,652

09 अप्रैल – 46, 711 – 11,447

10 अप्रैल – 50, 156 – 14,098

11 अप्रैल – 40, 178 – 10,521

12 अप्रैल – 45, 997 – 13,576

13 अप्रैल 53,793 – 15,121

Related Articles

Back to top button