ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

हथकड़ी के साथ भागे संदेही की चेक डेम में मिली लाश, जांच में जुटी तोरवा पुलिस

बिलासपुर। तोरवा थाने के हवलदार और आरक्षक को धक्का देकर भागे चोरी के संदेही कि लाश अरपा चेक डेम में मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संदेही की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

शनिवार की सुबह सफेद खदान के लोगों ने अरपा चेक डेम में युवक की लाश देखी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव निकलवाया। मृतक के हाथ में हाथकड़ी देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। लाश गुरुवार की सुबह तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक को धक्का देकर भाग गए चोरी की संदेही सनी मरकाम की थी। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना आनन-फानन में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी व उच्च अधिकारियों को दी।

इस पर थाना प्रभारी तिवारी व सीएसपी कोतवाली निवेश बरैया मौके पर पहुंच गए। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ल। पोस्टमार्टम से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

बुधवार को भागा था मृतक

तोरवा क्षेत्र में हो रही चोरियों के मामले में तोरवा बस्ती में रहने वाले शनि मरकाम को बुधवार की सुबह पूछताछ के लिए तोरवा थाने लाया गया था। युवक पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निर्मल कुमार घोष और आरक्षक हितेश जोशी उसे लेकर तोरवा गए थे। इस दौरान वह तोरवा बस्ती में प्रधान आरक्षक और आरक्षक को धक्का देकर भाग निकला।

संदेही के भागने पर प्रधान आरक्षक ने घटना की जानकारी थाने में दी। इसके बाद थाना प्रभारी परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम संदेही युवक की तलाश में जुट गई। वहीं, शनिवार की सुबह उसकी लाश मिली है।

Related Articles

Back to top button