ब्रेकिंग
FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ... Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के...
विदेश

घरेलू विमान यात्रा होगी महंगी, सरकार ने बढ़ाई किराए की सीमा; अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन भी 30 जून तक बढ़ा

नई दिल्ली। घरेलू विमान यात्रा अब महंगी हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किराए की निचली सीमा 13 से 16 फीसद तक बढ़ा दी है। यात्री किराए में यह बढ़ोतरी एक जून से लागू होगी। मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि किराए की ऊपरी सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने यात्री किराए में यह बढ़ोतरी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित विमानन कंपनियों को राहत देने के लिए की है। महामारी के चलते हवाई यात्रा में उल्लेखनीय गिरावट आई है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि 40 मिनट तक की अवधि के लिए किराया 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये कर दिया गया है। इसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 40 मिनट से 60 मिनट तक के लिए न्यूनतम किराया 2,900 रुपये के बदले 3,300 रुपये होगा।

इसी तरह 60-90, 90-120, 120-150, 150-180 और 180-210 मिनट के लिए किराए की न्यूनतम सीमा क्रमश: 4,000 रुपये, 4,700 रुपये, 6,100 रुपये, 7,400 रुपये और 8,700 रुपये होगी। इस बीच, कोरोना वायरस महामारी के चलते अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि अलग-अलग मामलों के आधार पर चुनिंदा रूटों पर सक्षम अधिकारियों द्वारा अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा 23 मार्च, 2020 से निलंबित है। लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ चुने हुए देशों के साथ जुलाई 2020 से एयर बबल समझौते के तहत भी यात्री विमानों का परिचालन किया जा रहा है। अमेरिका, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 27 देशों के साथ भारत ने एयर बबल समझौता किया है।

Related Articles

Back to top button