ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
खेल

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मां कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में अपने पिता को खोया है। शनिवार को उनके लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आई। उनकी मां को कोरोना से संक्रमित पाया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 मई को उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भुवनेश्वर पारिवारिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पिता के निधन के बाद अब मां इंद्रेश कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। गढ़ रोड स्थित दयावती कोविड अस्पताल में फिजिशियन डा. पंकज शर्मा की देखरेख में उन्हें भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें बाइपेप पर रखा गया है। भुवनेश्वर शनिवार शाम दो घंटे तक अस्पताल में रहे। उनकी मां इंद्रेश की तबीयत तीन मई से खराब हुई। लगभग 27 दिन के बाद भी तबीयत सामान्य नहीं होने की वजह से चिंता ज्यादा बढ़ गई थी।

कुछ दिन पहले ही भुवनेश्वर के मां के कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही उनको बीमार होने के बाद भी होम आइसोलेशन में रखा गया था। यहां उनकी देखभाल की जा रही थी और इलाज भी चल रहा था। 12 मई को जो कोरोना का टेस्ट कराया गया था उसमें वह नेगेटिव पाई गई थी। रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

पिछले हफ्ते (21 मई) जो टेस्ट कराया गया था उसमें उनकी रिपोर्ट एक बार फिर से रिपोर्ट पाजिटिव आई। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उन्हें बुलंदशहर से मेरठ लाया गया। उनका चेस्ट सीटी स्कोर आठ है, जो सामान्य संक्रमण का संकेतक है। दोबारा उनकी चेस्ट सीटी की जाएगी। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button