ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

ओडिशा में स्कूल, कॉलेज पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा आपदा, महामारी प्रबंधन

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने शनिवार को उच्च विद्यालय और कॉलेज के पाठ्यक्रम में आपदा और महामारी प्रबंधन को शामिल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद ने कहा कि उसे लगा कि राज्य में हर किसी को बार-बार आने वाले चक्रवातों और महामारी जैसी आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए।

प्रस्ताव में कहा गया है कि एक समय था जब ओडिशा आपदाओं का सामना करने और आपदाओं में जान गंवाने को लेकर विवश था, लेकिन आज, आपदा प्रबंधन के ओडिशा मॉडल की वैश्विक प्रशंसा हो रही है। उसमें कहा गया कि इस परिवर्तन का केंद्र राज्य का दृढ़ विश्वास है और आपदा की तैयारी सामुदायिक भागीदारी में निहित है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “समय आ गया है कि हम राज्य में एक विशाल ज्ञान अवसंरचना का निर्माण करें जो सभी को एक योद्धा बना देगा। आज, हम एक भविष्य का निर्णय ले रहे हैं। हम अपने लोगों को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित करेंगे कि ज्ञात आपात स्थितियों से कैसे निपटें और कैसे प्रतिक्रिया करें उन स्थितियों के लिए जहां परिणाम का अनुमान नहीं की लगाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि अब से, हाई स्कूल और कॉलेज के प्रत्येक छात्र पाठ्यक्रम के हिस्से के तहत आपदा और महामारी प्रबंधन के बारे में जानेंगे। पटनायक ने कहा कि राज्य अपने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आपदा और महामारी प्रबंधन की मौलिक प्रकृति के बारे में भी प्रशिक्षित करेगा। आपदा और महामारी प्रबंधन सरकारी भर्ती पाठ्यक्रम में भी होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी आपदा और महामारी प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button