ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 550 डाॅक्टरों की मौत, आइएमए ने जारी की सूची

नई दिल्ली। देशभर में 550 डाॅक्टर कोरोना की दूसरी लहर का शिकार हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 104 डाॅक्टर दिल्ली के हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने 10 दिन में दूसरी बार कोरोना से जान गंवाने वाले डाॅक्टरों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक, दिल्ली के बाद सर्वाधिक 96 डाॅक्टरों की मौत बिहार में हुई है। उत्तर प्रदेश में 53 डाॅक्टरों ने संक्रमण से जान गंवाई है।

पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से देशभर में 700 से अधिक डाॅक्टरों का निधन हुआ था

पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से देशभर में 700 से अधिक डाॅक्टरों का निधन हुआ था। हालांकि, संस्था ने यह जानकारी नहीं दी है कि इस साल जान गंवाने वाले डाॅक्टरों में कितने टीके की दोनों खुराक ले चुके थे।

आईएमए ने बाबा रामदेव को बहस की दी चुनौती

एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान के बाद बाबा रामदेव की ओर से पूछे गए 25 सवालों को लेकर अब आईएमए भी मैदान में उतर आया है। आईएमए ने भी बाबा रामदेव को बहस की चुनौती दी है।

रामदेव ने हमसे 25 सवाल पूछे हैं, हम उनसे केवल पांच सवाल ही पूछना चाहते हैं

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तराखंड ने योग गुरु बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती दी है। एसोसिएशन ने कहा कि दोनों तरफ पांच-पांच विशेषज्ञ बैठ जाएं और सार्वजनिक रूप से बहस करें। आईएमए के प्रदेश सचिव डाॅ. अजय खन्ना ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमसे 25 सवाल पूछे हैं, हम उनसे केवल पांच सवाल ही पूछना चाहते हैं।

आईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को दी खुली बहस की चुनौती

बाबा रामदेव और आईएमए के बीच चल रहा विवाद लगातार जारी है। बाबा से उनकी क्वालिफिकेशन पूछने और मानहानि का दावा करने की चेतावनी देने के बाद आईएमए उत्तराखंड ने गुरुवार को उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है। सचिव डाॅ. खन्ना ने कहा कि बाबा अपने पांच विशेषज्ञों को लेकर आ जाएं।

Related Articles

Back to top button