ब्रेकिंग
सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली
छत्तीसगढ़

कोंडागांव जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय का नया एड्रेस, अब कलेक्ट्रेट परिसर में सभी सेवाओं का लाभ

कोंडागांव: जिला प्रशासन ने जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय को डोंगरीगुड़ा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज से ट्रांसफर कर दिया है. अब कोंडागांव कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में यह कार्यालय शिफ्ट किया गया है.

कोंडागांव में रोजगार पंजीयन कार्यालय की शिफ्टिंग: कोंडागांव जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय पहले NH 30 और कलेक्टर कार्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर था, जिसके कारण छात्र छात्राओं और आम नागरिकों को पंजीयन कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. आवागमन में समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे. लोगों की इन समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर कोंडागांव ने कार्यालय को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया.

कोंडागांव जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों की दलील: जिला रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 नरेन्द्र बेलसरिया ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब रोजगार पंजीयन कार्यालय का संचालन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिला पंचायत भवन के सामने किया जा रहा है. रोजगार पंजीयन से जुड़े सभी कार्य अब इसी नए कार्यालय से संचालित होंगे.

जनता के हित में लिया गया फैसला: वहीं पल्ली गांव से अपनी बेटी के अध्ययन संबंधी दस्तावेजों का पंजीयन कराने पहुंचे नरेश कुमार नेताम ने बताया कि वे पहले डोंगरीगुड़ा स्थित पुराने कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें नए स्थान की जानकारी दी गई. इसके बाद वे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित में बेहद उचित है.

नरेश कुमार नेताम ने बताया कि अब लोगों को बार-बार दूर जाने की दिक्कत नहीं होगी और सभी संबंधी कार्य आसानी से निपटाए जा सकेंगे. कार्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित होने से जिलेभर के लोगों को लाभ मिलेगा और रोजगार पंजीयन की प्रक्रिया अधिक सुगम तथा सुलभ हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button