ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
दिल्ली/NCR

GO First की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ विदेशी यात्रियों ने की बदसलूकी

दिल्ली से गोवा आ रही गो फर्स्ट की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक विदेशी टूरिस्ट ने एअर होस्टेस को अपने पास बैठने को कहा, और फ्लाइट अटेंडेंट से अश्लील बातें भी की। एविएशन रेगुलेटर के मुताबिक, घटना 6 जनवरी की है। एयरलाइंस ने विदेशी यात्री को गोवा के नए एयरपोर्ट पर CISF के हवाले कर दिया है। वहीं, एविएशन कंपनी गो फर्स्ट ने इस मामले में DGCA को भी जानकारी दी है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है।

5 जनवरी को गोवा एयरपोर्ट खोला गया
पिछले गुरुवार को गोवा के मोपा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट खोला गया था। 5 जनवरी को यहां पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड हुई। इस दौरान यात्रियों को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से अर्थव्यवस्था और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button