ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
देश

12वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त होगी या नहीं? सु्प्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) और आइसीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को निरस्त करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक में कुछ राज्यों ने परीक्षा कराने का समर्थन किया है लेकिन कुछ राज्य इसके विरोध में हैं। इसके अलावा छात्रों का एक समूह भी परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहा है। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।

बोर्ड परीक्षा की तारीखों के एलान का सारा दारोमदार सुप्रीम कोर्ट के रख पर निर्भर है। कोर्ट का रख यदि परीक्षा के पक्ष में रहा, तो तारीखों का एलान एक जून को ही किया जा सकता है। वैसे भी मंत्रालय ने पहले ही एक जून को परीक्षा की नई तारीखों का एलान करने का संकेत दे रखा है। ऐसे में छात्र सहित सभी की नजर एक जून पर टिकी हुई है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस बीच परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को लेकर जो प्लान तैयार किया है, उसके तहत 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 जुलाई के बाद कराई जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद ही होगा एलान

12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर अब कोई भी एलान सुप्रीम कोर्ट का रख देखने के बाद ही होगा, लेकिन शिक्षा मंत्रालय परीक्षा से जु़ड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसने प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ भी इसे लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है।

Related Articles

Back to top button