ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

बदल गया BSNL का ये प्लान, आज से रोजाना मिलेगा 1GB की जगह 2GB डेटा

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की तरफ से 499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में बदलाव का ऐलान किया गया है। यह बदलाव देशभर में आज यानी 1 जून 202 से लागू हो जाएंगे। ऐसे में इस प्लान में यूजर्स को रोजाना ज्यादा डेटा का फायदा मिलेगा। साथ ही BSNL की तरफ से ज्याद डेटा के लिए इस प्लान की अन्य सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। ऐसे में BSNL यूजर्स को आज से 499 रुपये वाले प्लान में 1GB की जगह रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से –

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान 

टेक वेबसाइट OnlyTech की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL का 499 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अभी तक यूजर्स को 1GB डेटा ऑफर किया जाता था। लेकिन आज से BSNL के 499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में पहले की तरह ही अनलिमिटेड कॉलिंग का लुत्फ मिलता रहेगा, जो कि खासकर दिल्ली और मुंबई के लिए होगा। वहीं मैसेजिंग के लिए रोजाना 100SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Zing Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन हासिल कर पाएंगे।

31 मई से पहले करा लिया है रिचार्ज

हालांकि अगर आप BSNL यूजर हैं। लेकिन आपने 31 मई से पहले BSNL का 499 रुपये वाला प्री-पेड प्लान रिचार्ज कराया है, तो आपको रोजाना 2GB डेटा का फायदा नहीं मिलेगा। 31 मई से पहले रिचार्ज पर पहले की तरह 1GB डेटा मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button