ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
खेल

ICC ने BCCI को दिया आखिरी मौका, अगले 4 हफ्ते में T20 World Cup की मेजबानी पर करें फैसला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसी साल भारत में आइसीसी टी20 विश्व का आयोजन करना है। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसके आयोजन को लेकर बोर्ड ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 29 मई को हुई बीसीसीआइ की स्पेशल जेनलर मीटिंग में इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। इस साल अक्टूबर-नवंबर में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है। पीटीआइ के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार 1 जून को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद भारत से इस बारे में 28 जून तक फैसला लेने की कहा है।

मंगलवार के दुबई में आइसीसी ने बोर्ड मीटिंग की जिसमें भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप पर चर्चा हुई। पीटीआइ के मुताबिक इस बैठक में भारत को टूर्नामेंट के आयोजन कराने को लेकर अगले महीने की 28 तारीख तक फैसला आईसीसी को बताने की बात कही गई है। बीसीसीआइ ने भी 29 मई को हुई एसजीएम के बाद अगले महीने अंत तक ही इसपर कोई फैसला लेने की बात कही थी।

भारत में कोरोना महामारी के बीच शुरू किए गए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को 29 मुकाबलों के बाद ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा था। टीम बबल में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया। अब इसको दोबारा से सितंबर-अक्टूबर के बीच यूएई में काराए जाने पर आम सहमति बनी है।

आइसीसी की मीटिंग से पहले बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था, भारत ही टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पहली पसंद है। हम आइसीसी से इसके लिए कुछ वक्त चाहते हैं एक महीना कम से कम ताकि इसको लेकर फैसला लिया जा सके। जून के अंत तक या जुलाई के पहले हफ्ते तक अगर भारत में कोरोना के पैदा हुआ हालात अच्छे नहीं हुए तो फिर इसे यूएई में कराया जा सकता है। अगर हालात भारत में अच्छे हो जाते हैं तो फिर हम इसका आयोजन कराने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Back to top button