ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

स्टाफ नर्स के मकान का ताला तोड़कर जेवर और बर्तन ले गए चोर

बिलासपुर। छुट्टी मनाने के लिए गृहग्राम सूरजपुर गईं स्टार्फ नर्स के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और बर्तन पार कर दिए। साथ ही कैमरा और लेपटाप भी ले गए। वापस आने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत उन्होंने बिल्हा थाने में की है। दो दिन जांच के बाद बिल्हा पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
सूरजपुर में रहने वाली संध्या कुजूर बिल्हा के पीएचसी में स्टाफ नर्स हैं। वे बिल्हा के वार्ड नंबर एक में किराए के मकान में रहती हैं। 26 दिसंबर को वे छुट्टी पर अपने गृहग्राम सूरजपुर चली गईं। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। 29 दिसंबर की शाम छह बजे वे परिवार के साथ वापस लौटीं। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
कमरे में रखी आलमारी से सोने के कंगन,कान की बाली, मंगल सूत्र, चांदी का सिक्का, अंगुठी, सोने का हार, लाकेट, पांच जोड़ी चांदी का पायल, बिछीया, लेपटाप, कैमरा, कांसे की थाली, गुंडी, जमीन के दस्तावेज और उनके कार की चाबी गायब थी। उन्होंने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दो दिन तक शिकायत पर जांच के बाद रविवार को पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के नशेड़ियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कुछ संदेहियों को थाने लेकर आई है। इनसे पूछताछ में चोरों का सुराग नहीं मिला है। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button