ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

96 घंटे बीतने के बाद भी बोरवैल में जिंदगी की जंग लड़ रहा ‘फतेह, अब सेना ने संभाला मोर्चा

संगरूर: 120 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को बचाने का प्रयास सोमवार को भी जारी है। जिले के भगवानपुरा गांव में अपने घर के पास सूखे पड़े इस बोरवेल में गुरूवार शाम को फतेहवीर गिर गया था और उसे बचाने में अब 96 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है।

आख़िर अब प्रशासन की तरफ से फतेहीवर को सुरक्षित बोरवैल से निकालने की कमान सेना के हवाले कर दी गई है। गत गुरुवार करीब 4 बजे माता -पिता के साथ खेलते समय बोरवैल में गिरे फतेहवीर सिंह को बाहर निकालने के लिए एन. डी. आर.एफ. की टीम, डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों और अन्य समाज सेवीं संस्थाओं की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही हैं। हर कोशिश नाकाम होने के बाद अब सेना को गांव भगवानपुरा बुलाया गया है और फतेहवीर को बचाने की कमान अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है।

आज फतेहवीर सिंह का जन्मदिन भी है और आशा थी कि आज एन. डी. आर.एफ. की टीम की तरफ से उसे बोरवैल से बाहर निकाल लिया जाएगा लेकिन आधा दिन बीत जाने के बावजूद भी फतेह की लोकेशन का पता नहीं लगाया जा सका। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की तरफ से भी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला गया और जल्द से जल्द रैसक्यू आपरेशन की कमान सेना के हाथ देने की मांग की गई। आख़िर प्रशासन ने लोगों के गुस्से को देखते सेना को घटनास्थान पर बुलाया गया तांकि मौत से लड़ रहे फतेहवीर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button