ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

मारपीट से युवक घायल, पिता-पुत्र पर जुर्म दर्ज

बिलासपुर। तीन दिन पहले गोंड़पारा में पिता-पुत्र की पिटाई से घायल युवक अस्पताल मंे भर्ती है। उसके रिश्तेदारों ने मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में दूसरा पक्ष पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंड़पारा में रहने वाले आदित्य सोनी ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की थी। इसमें उसने चांटीडीह में रहने वाले रानू ठाकुर पर मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मंगलवार को रानू का भतीजा शुभम सिंह कोतवाली थाने पहुंचा

शुभम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके चाचा रानू गोंड़पारा गए थे। वहां आदित्य सोनी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर रानू पर हमला कर दिया। रानू को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। शुभम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

मायके जाने की बात पर पत्नी की पिटाई, जुर्म दर्

सकरी थाना क्षेत्र के महामायापारा चोरभट्टी में रहने वाली रेखा यादव गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसने गांव में रहने वाले सुबोध से प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को मायके जाने से मना करता है। बीते दिनों उसके छोटे भाई की शादी हुई। इसके बाद रेखा अपने भाई की पत्नी से मिलने मायके जाना चाहती थी। उसने अपने पति से इसके लिए पूछा। इस पर सुबोध ने अपनी पत्नी को घर से निकल जाने कहते हुए पिटाई कर दी।

Related Articles

Back to top button