ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

कोरोना ने किया ऐसा हाल, अपना घर ही बना ‘परीक्षा हाल’

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा इस साल परीक्षार्थी घर बैठे दे रहे हैं। मंगलवार से परीक्षा शुरू हो गई है। इसके लिए माशिमं ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत हर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण कराया है।

प्रश्नपत्र- उत्तर-पुस्तिका पाते ही परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र हल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से राजधानी के प्रमुख स्कूलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कोरोना गाइडलाइन का पालन करके प्राचार्य और शिक्षक अपनी निगरानी में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका वितरित कराते रहे।

रायपुर में करीब 22 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं, प्रदेशभर से दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गाेयल ने राजधानी के दानी गर्ल्स स्कूल, जेएन पाण्डेय स्कूल, हिंदू हाई स्कूल और सालेम स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शहर के सभी स्कूलों में देखने को मिली हलचल

राजधानी के प्रोफेसर जेएन पाण्डेय हायर सेकेंडरी स्कूल, जेआर दानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पीजी उमाठे हायर सेकेंडरी स्कूल न्यू शांतिनगर, मायाराम सुरजन हायर सेकेंडरी स्कूल चौबे कालोनी, स्वर्गीय मिंटू शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल डूमरतराई आदि स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल के तरह बच्चों को एक-एक करके प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

केस-1

इस परीक्षा में अलग ही मिला अनुभव

शहीद स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल में गणित संकाय से पढ़ रहे कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी अतुल तिवारी कहते हैं कि इस परीक्षा से एक नया अनुभव मिल रहा है। घर पर ही सवालों को हल कर रहा हूं। हालांकि जो तनाव परीक्षा हाल में रहता है वह नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हम असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं बोर्ड के परिणाम भी सीबीएसई की तरह असाइनमेंंट के आधार पर किया जा सकता था।

केस-2

मौका मिला तो संतुष्ट हो लेंगे

रायपुर के महावीर स्कूल में गणित संकाय से पढ़ रहे 12वीं के धरम कुमार ने कहा कि घर से परीक्षा देने का एक अलग ही अनुभव है। कोरोना वायरस के संकट में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जिन्हें लिखकर इनको जमा करना होगा। सरकार ने जो भी निर्णय लिया है कोरोना के मद्देनजर लिया है। हमें जो पढ़ना था पढ़ लिए हैं, अब परिणाम सीखने के स्तर के आधार पर तय होगा। घर पर प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button