ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

राजेंद्रनगर में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, नकदी 1.10 लाख रुपये जब्त

रायपुर। राजधानी के राजेंद्रनगर इलाके में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर दो स्थानों पर छापा मारकर एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 10 हजार 340 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद किया है। बाद में सभी जुआरियों को थाने से मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

राजेंद्रनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम को अलौकिक धाम के पास जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नकदी 41 हजार 140 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद की है।

पकड़े गए जुआरियों में पिरदा के सुनील कुमार, समता कालोनी के सचिन सराफ, जोरा पिरदा के गोविंद भारद्वाज, फाफाडीह मातानगर के राजकुमार पौड, सांकरा, दुर्ग के गोविंदपुरी और डीडीनगर के धनंजय सिंह शामिल हैं।

इसी तरह आदिनाथ सिविलाइजेशन के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते जेल रोड, फाफाडीह के तरनजीत सिंह,पचपेढ़ी नाका के विनय जैन,अमलीडीह के धवन कुमार,गली नंबर छह तेलीबांधा के होरीलाल, वीआईपी सिटी सड्डू के तरुण नानवानी और शांतिनगर दुर्ग के सिद्धार्थ मालवीय को रंगे हाथ पकड़ा।

इनके पास से 70 हजार दो सौ रुपये जब्त किया गया। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानत मुचलके पर थाने से छोड़ दिया गया। बता दें कि रायपुर पुलिस लगातार जुआरियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई कर रही है। कई व्‍यापारी भी दबोचे जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button