ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुई इतनी बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्‍ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को Petrol और Diesel के रेट फिर बढ़ा दिए। इससे पेट्रोल जहां 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल भी छलांग लगाकर 85.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

बाकी शहरों के भाव

मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल जहां 100.98 रुपए हो गया है, वहीं डीजल 92.99 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। चेन्‍नै में पेट्रोल 96.23 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। वहीं डीजल 90.38 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 94.75 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 88.51 रुपए प्रति लीटर है।

ठाणे में पहले से पेट्रोल 100 के पार

मुंबई अकेला ऐसा शहर नहीं है, जिसने पेट्रोल के 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कराया। ठाणे कुछ दिनों पहले इस मुकाम पर पहुंच गया था, जबकि राजस्थान (जयपुर सहित), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अन्य शहर, जहां देश में ऑटो ईंधन पर वैट का उच्चतम स्तर है, पहले से ही बीते कई साल से सामान्य पेट्रोल को 100 रुपये प्रति दिन लीटर से ज्‍यादा पर बेच रहे हैं।

प्रीमियम पेट्रोल पहले से महंगा

जनवरी और फरवरी में खुदरा दरों में बढ़ोतरी से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें पहले ही शहर और देश के अन्य हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़कर लगभग 71 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। ओएमसी को कीमतों में कुछ और समय के लिए संशोधन करना पड़ सकता है।

रोज 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत में बदलाव

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button