ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

चीन पर भड़के ट्रंप ने कहा- देना होगा दुनिया को मुआवजा, वुहान लैब से ही निकला था कोरोना वायरस; सही था मेरा बयान

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी कोविड-19 के लिए चीन को ही जिम्मेदार बताया था और कोरोना वायरस को चीनी वायरस तक करार दिया था। अब जब यह सबके सामने आ गया है तब ट्रंप ने कहा, ‘ सबने यहां तक कि दुश्मन बताने वालों ने भी कहना शुरू कर दिया है कि वुहान के लैब से चीन के वायरस के आने की बात कहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप सही थे। इस महामारी से होने वाली मौतों और नुकसान की भरपाई के लिए चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन का भुगतान करना चाहिए।’

गुरुवार को महामारी के लिए चीन पर एक बार फिर भड़कते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा प्रशासन ने बेवकूफी की और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए फंडिग किया। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण अमेरिका समेत दुनिया भर को हुए भारी नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए चीन को 10 ट्रिलियन का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि तुरंत ही वुहान के फंडिंग को खत्म कर दिया था। ट्रंप ने कहा, ‘जब मैंने इस बारे में सुना तब, मैंने कहा- किसी हालत में नहीं दिया जाएगा फंड।’ ट्रंप ने यह भी जिक्र किया कि महामारी की शुरुआत में ही उन्होंने चीन के साथ सीमा बंद कर दी थी जिसपर संक्रामक रोक के विशेषज्ञ डॉक्टर फॉसी ने आपत्ति जताई थी।

बता दें कि 2020 के 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किए गए कोविड-19 की शुरुआत चीन से ही हुई थी। दरअसल 2019 के अंत में चीन के वुहान में नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था जिसने दो-तीन माह के भीतर ही पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया।

Related Articles

Back to top button