ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

करोड़ों लोगों की बेरोजगारी के लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार: राहुल गांधी

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे पर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अबकी बार, करोड़ों बेरोजगार। कौन ज़िम्मेदार? सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी सरकार!”
PunjabKesari
कांग्रेस ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से बेरोजगारी को लेकर किए गए ताजा अकालन के आधार पर सोशल मीडिया अभियान चलाया और केंद्र सरकार पर रोजगार बचा पाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सीएमआईई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश व्यास ने सोमवार को कहा था कि इस शोध संस्थान के आकलन के अनुसार, बेरोजगारी दर मई में 12 प्रतिशत रही जो अप्रैल में 8 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि इस दौरान करीब एक करोड़ भारतीयों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button