ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे: गौतम गंभीर

नई दिल्लीः भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे। उनका यह बयान दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक द्वारा उच्च न्यायालय को यह सूचित करने के कुछ घंटे के बाद आया है कि गंभीर की संस्था को अनाधिकृति तरीके से फेबीफ्लू दवा का भंडारण करने और उसे कोविड-19 मरीजों के बीच वितरित करने का दोषी पाया गया है।

इससे पहले दिन में गंभीर ने अपने ट्वीट में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘ मैं इंसान हूं और मानवता को प्रभावित करने वाली चीजें मुझे प्रभावित करती हैं-सरदार भगत सिंह।” एक अन्य ट्वीट में क्रिकेटर से सांसद बने नेता ने कहा कि गौतम गंभीर फ़ाउंडेशन अस्पतालों के साथ मिलकर निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगा रहा है।

उनकी यह घोषणा ऐसे समय में आई जब बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि गौतम गंभीर फाउंडेशन अनाधिकृत तरीक़े से फेबीफ्लू की खरीद करने और कोविड-19 मरीजों के बीच इसके वितरण का दोषी पाया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि भाजपा सांसद ने परोपकार का काम किया, लेकिन इससे दवा की कमी हुई और समाज को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button