ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

अलपन ने केंद्र को दिया जवाब, कहा- जो ममता ने कहा, वो किया

केंद्र और पश्चिम बंगाल के बीच जारी तनातनी में एक नया नाम जुड़ गया है। बंगाल सरकार के पूर्व सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय ने भारत सरकार को नोटिस का जवाब भेज दिया है। केंद्र सरकार की ओर से 31 मई को अलपन बंद्योपाध्याय को नोटिस भेजा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, अलपन ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि अलपन समीक्षा बैठक  के दिन समय सीमा के साथ चीजों को स्पष्ट करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह उस समय मुख्यमंत्री के साथ थे और उत्तर और दक्षिण 24 परगना में हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। वह प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मर्जी के मुताबिक दीघा गए थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते साइक्लोन यास के बाद बंगाल में जाकर समीक्षा बैठक की थी। लेकिन अलपन उस मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। केंद्र सरकार ने कल नोटिस जारी कर तीन दिन में शामिल न होने का कारण मांगा था। केंद्र सरकार की ओर से डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के सेक्शन 51 (B)  का इस्तेमाल किया था। अलपन से नोटिस में पूछा गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए, इसका कारण तीन दिनों में बताएं।

Related Articles

Back to top button