ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

चोरी का लैपटाप बेचने के फिराक में पकड़ाया युवक

बिलासपुर। चोरी का लैपटाप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछताछ के बाद वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि गुलाब नगर मोपका में रहने वाले नीरज तिर्की मंगला स्थित बैंक मंे अधिकारी हैं। उन्होंने सात मई को अपनी शिकायत में बताया कि सुबह नौ बजे वे अपनी ड्यूटी पर गए थे।

शाम पांच बजे वे ड्यूट से वापस आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 10 हजार स्र्पये नकद, लैपटाप, सोने की अंगुठी और पेनड्राइव पार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक वसंत विहार चौक के पास चोरी का लैपटाप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई। इस दौरान तोरवा पटेल पारा निवासी संदीप कुमार पटेल(18) पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ चोरी करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया।

पुलिस को कर रहे थे गुमराह

पकड़े जाने के बाद आरोपित युवक ने अपने नाबालिग साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। इसके बाद रकम और सामान को आपस में बांट लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। इस दौरान नाबालिग पुलिस को गुमराह करने लगे। कड़ाई से पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button