ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

योगी के मंत्री बोले- बयानबाजी करने से पहले कम से कम बुनियादी जानकारी हासिल कर लें अखिलेश

लखनऊः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ‘ब्लैक फंगस’ का उपचार निशुल्क कराये जाने की मांग का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब देते हुये कहा कि इसके रोगियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है तथा राज्य सरकार ऐसे रोगियों के उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है। सपा अध्‍यक्ष के ट्वीट का जवाब देते हुए सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बयानबाजी करने से पहले अखिलेश यादव को कम से कम बुनियादी जानकारी तो कर लेनी चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार के मुखिया रहे यादव को यह जानकारी भी नहीं है कि राज्‍य के सरकारी अस्‍पतालों में ब्‍लैक फंगस के रोगियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि उप्र सरकार ब्‍लैक फंगस के रोगियों को उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है, कोविड कमांड सेंटर से निजी अस्‍पतालों में भेजे गए मरीजों के इलाज के खर्च का प्रदेश सरकार लगातार भुगतान कर रही है।

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार जनता के बीच जा कर काम कर रही है। अखिलेश यादव घर के वातानुकूलित कमरों में बैठ कर ट्वीट कर रहे हैं। उन्‍हें बाहर निकल कर प्रदेश की जनता के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानना चाहिए। उन्‍हें देखना चाहिए कि किस तरह से योगी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।”

गौरतलब हैं कि यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा था कि वह जनता द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार की मद में खर्च किए गए धन की भरपाई के आंकड़े सार्वजनिक करे। अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा “उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है। भाजपा सरकार जनता के सामने आंकड़े रखे।” यादव ने मांग की थी कि सरकार ‘ब्लैक फंगस’ के मुफ्त इलाज की भी तत्काल घोषणा करे।

Related Articles

Back to top button