ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

कांग्रेस और कांग्रेस को वोट देने वाले खाना छोड़ दें, तो कम हो जाएगी महंगाई

रायपुर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का बेतूका बयान आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महंगाई को आपदा करार दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस को वोट देने वाले खाना छोड़ देंगे तो महंगाई कम हो जाएगी।

अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिसे महंगाई आपदा नजर आती है। वह अन्न त्याग दें। गाड़ी से चलना छोड़ दें, महंगाई अपने आप कम हो जाएगी। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि महंगाई का रोना रोने से पहले मरकाम केंद्र में रही संप्रग सरकार के शासनकाल में कीमतों की सूची पर नजर दौड़ा लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले सात वर्षों के कार्यकाल में महंगाई काबू में रही है।

कश्यप ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई घटाने का वादा करने वाली संप्रग सरकार के शासनकाल में महंगाई लगभग 178 फीसद से भी अधिक बढ़ी थी।

हर किसान का हर कर्ज माफ करने और बकाया दो साल का बोनस देने के वादे पर अमल नहीं करके धोखाधड़ी और वादा खिलाफी करने वाली जो कांग्रेस सरकार अब छत्तीसगढ़ के किसानों के पैसों पर डाका डालने के नित-जनए जतन कर रही है। कांग्रेस शासन की तुलना में केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की उपज का हर साल बढ़-चढ़कर समर्थन मूल्य घोषित किया है।

किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम किया है। उर्वरकों के दाम को लेकर भी कांग्रेस नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर तथ्यों से परे झूठ का रायता फैलाने आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि मरकाम कम-से-कम इस सधााई से तो मुंह न मोड़ें कि बिचौलियों के आर्थिक स्वार्थों की लड़ाई को पर्दे के पीछे से संचालित करने वाला कांग्रेस का नेतृत्व बुरी तरह बेनकाब हो चुका है।

Related Articles

Back to top button