ब्रेकिंग
Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर...
देश

बिजली कंपनी को नगरीय निकाय दे रहे झटके, 345 करोड़ का बिल बकाया

रायपुर। कोरोना और उसकी वजह से हुए लाकडाउन से करीब सालभर से बिजली की मांग में कमी बनी हुई है। इससे सरकारी वितरण कंपनी की कमाई मार खा रही है। ऐसे में आर्थिक संकट को टालने कंपनी ने बकायादारों से तकादा तेज कर दिया है।

राज्य के नगरीय निकायों पर करीब 345 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। स्थानीय निकायों को कई बार पत्र लिखने के बाद भी जब राशि नहीं मिली तो कंपनी ने अब मुख्य सचिव के माध्यम से सीधे विभाग को नोटिस भेजा है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने इस मामले में सभी निकायों से उनके यहां बकाया बिल की जानकारी तीन दिन के भीतर मांगी है।

इस संबंध में आयुक्त और नगर पालिका अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभाग बकाया भुगतान करने जा रहा है। विभाग ने आगाह किया है कि समय पर जानकारी प्राप्त न होने पर बिजली कंपनी से प्राप्त बिल के आधार पर राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। ऐसे में यदि राशि को लेकर किसी तरह की त्रुटि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेबदारी संबंधित निकायों की होगी।

सरकारी विभागों पर 800 करोड़ से ज्यादा बकाया

बिजली वितरण कंपनी के अफसरों राज्य सरकार के विभिन्न विभागों पर करीब 800 करोड़ स्र्पये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। इसको लेकर इसी वर्ष मार्च में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर शीघ्र बिल भुगतान करने का निर्देश दिया है।

जिलावार निकायों पर बिजली बिल की बकाया राशि

जिला बकाया राशि

बिलासपुर 570,491,673.18

रायगढ़ 273,322,495.96

दुर्ग 262,180,111.72

रायपुर 172,596,514.02

जांजगीर-चांपा 104,237,649.70

मुंगेली 84,661,413.02

बलौदाबाजार 61,943,073.50

जीपीएम 47,313,170.20

बस्तर 46,530,070.77

कोरिया 45,932,711.57

महासमुंद 43,082,418.61

कांकेर 42,325,433.64

सरगुजा 39,688,524.25

धमतरी 37,555,642.70

बेमेतरा 36,713,312.72

कोरबा 35,721,447.07

दंतेवाड़ा 24,067,150.90

कोंडागांव 23,459,933.85

कवर्धा 23,273,021.25

जशपुर 21,013,107.18

सूरजपुर 20,865,260.24

नारायणपुर 10,681,500.49

राजनांदगांव 57,604,881.00

गरियाबंद 9,401,835.74

बीजापुर 8,767,852.50

बलरामपुर 9,132,049

Related Articles

Back to top button