ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

जन्मदिन मना रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी से बेटे ने की मारपीट

बिलासपुर। अपना 75वां जन्मदिन मना रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ उसके बेटे ने मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मौसी और बहन की भी युवक ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर में रहने वाले छेदीलाल रात्रे(75 वर्ष) सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि एक जून को उनका 75वां जन्मदिन था। इस पर उनकी बेटी कुसुम और साली राजकुमारी घर आई थीं। रात 10 बजे वे अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनका चौथा बेटा मनोज शराब के नशे में घर पहुंचा।

पिता को जन्मदिन मनाते देख युवक ने पिता से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर वह डंडे से पिता की पिटाई करने लगा। इस दौरान उसकी साली राजकुमारी बीच-बचाव के लिए सामने आ गई। युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी। साथ ही बहन से भी मारपीट की। इस पर छेदीलाल ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। तब युवक भाग निकला।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपनी मौसी और बहन की घर में मौजूदगी से नाराज था। इसके लिए उसने अपने पिता से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने अपनी मौसी और बहन को घर से निकलने कहा। इसका विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। बेटे की हरकतों से डरे पिता ने इसकी श्ािकायत पुलिस से की है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button