ब्रेकिंग
Randhir Singh on SIR Issue: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर भड़के भाजपा नेता रणधीर सिंह, का... Ranchi Municipal Corporation Tax Drive: रांची नगर निगम का सख्त रुख, सरकारी भवनों और बड़े बकायेदारों ... Bokaro Steel Plant Protest: बोकारो में विस्थापितों का उग्र आंदोलन, अप्रेंटिस संघ की भूख हड़ताल का सा... NHAI Projects in Jharkhand: झारखंड में नेशनल हाईवे का विकास, पलमा-गुमला फोरलेन शुरू और छत्तीसगढ़ सीम... Latehar Durga Puja 2026: लातेहार में लखनऊ के रजवाड़ा पैलेस की तर्ज पर सजा भव्य पूजा पंडाल, बर्फ की ग... Koderma District Cricket Association Controversy: कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के कामकाज पर उठे सवाल, वित... Ranchi Illegal Liquor Factory: रांची के इटकी में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में... Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की 40 घंटे की हड़ताल शुरू, स्वास्थ... Hemant Soren Nemra Visit: माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव में पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं... Latehar Coal Transport Dispute: लातेहार में सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच टकराव, कोयला परिवहन ...
देश

58 दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, 3380 लोगों की मौत बढ़ा रही चिंता

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1.20 लाख से अधिक नए मामले मिले हैं, जो 58 दिनों में सबसे कम है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22.78 करोड़ को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरसक के 1,20,529 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हो गई है। इस दौरान हुई 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20 लाख 84 हजार 421 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में 39 करोड़ 11लाख 74 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में पिछले साल 16 सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

Related Articles

Back to top button