ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

मजबूत केस के बावजूद पकड़ में आने से बच गया मेहुल चोकसी, कमजोर कानून या चूक?

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत की पकड़ में आते-आते बच गया। कैरेबियाई देश डोमिनिका में पकड़े गए चोकसी के खिलाफ सुबूतों का पुलिंदा लेकर एक भारतीय दल चार्टर्ड विमान से वहां पहुंचा था, ताकि उसे भारत लाया जा सके। अब यह मामला फिलहाल टल गया है तो कई सवाल उठ रहे हैं।

डोमिनिका की अदालत से चोकसी को भारत लाए जाने से फिलहाल कुछ मोहलत मिल गई है। चोकसी पीएनबी के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अपने भांजे नीरव मोदी के साथ वांछित है। चोकसी के खिलाफ मजबूत केस था, इसके बावजूद डोमिनिका की अदालत ने मामले को टाल दिया है और अभी अगली सुनवाई की तारीख भी निश्चित नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोकसी के वकील विपक्षी दलों के साथ मिलकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने में सफल रहे। अदालत ने एंटीगुआ से अवैध तरीके से डोमिनिका में प्रवेश करने की जगह वकीलों की इस दलील को मान लिया कि चोकसी को अगवा कर वहां लाया गया। जबकि, सुबूतों से पता चलता है कि चोकसी क्यूबा भागने की पूरी तैयारी में था। फिलहाल चोकसी एंटीगुआ एवं बरबूडा का नागरिक है। पिछले हफ्ते एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर उसे पकड़ा लिया गया था। भारत सरकार उसे वापस लाने की कोशिशों में जुटी है।

Related Articles

Back to top button