ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

तेलंगाना सरकार ने पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया विशेष टीकाकरण अभियान

हैदराबाद। तेलंगाना में उन छात्रों के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो चुकी है, जिन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए हैदराबाद स्थित निवारक चिकित्सा संस्थान की निगरानी में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए विद्यार्थियों को टीकाकरण केंद्र पर अपने साथ पासपोर्ट, स्टूडेंट वीजा, संबंधित विश्वविद्यालय का आधिकारिक प्रवेश पत्र साथ लाना होगा।

निवारक चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ. शंकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि विदेश में पढ़ने वाले जो विद्यार्थी वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वह दो दिन पहले वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई स्पेशल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 23 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें टीकाकरण अभियान के 141वें दिन शनिवार को दी गई 31,20,451 डोज भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दी गई कुल डोज में से 18-44 आयुवर्ग के 16,19,504 लाभाíथयों को टीके की पहली डोज जबकि 41,058 को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक इस आयुवर्ग के 2.76 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज और 1,60,406 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button