ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मनोरंजन

शादी की रस्मों में यूं सजी थीं यामी गौतम, लाल साड़ी, ट्रेडिशनल नथ में दिखीं बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में ‘उरी’ फिल्म के निर्देशक से शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया। यामी ने अचानक ही 4 जून को शादी की फोटो शेयर की, जिसे देख उनके फैंस और दोस्त हैरान होने के साथ ही काफी खुश भी नजर आए। अब शादी के बाद यामी ने अपनी शादी में निभाई गई रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

यामी गौतम ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यामी के चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आया। यामी ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें यामी पीले रंग की ड्रेस पहने हुई हैं। यामी ने हल्दी सेरेमनी में कौड़ियों से बनी ज्वेलरी पहनी थी। तस्वीर में यामी बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं।

वहीं यामी ने अपने कलीरे की रस्म की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में यामी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। साथ ही उन्होंने ट्रेडिशनल पहाड़ी नथ भी पहनी हुई है। फोटो में यामी अपने कलीरे फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। यामी इन सभी तस्वीरों में सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।

यामी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यामी की ये तस्वीरें शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज पर यामी के कई फैंस कमेंट कर यामी के सिंपल लुक की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि यामी गौतम हाल ही में शादी के बाद पहली बार नई- नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। यामी ग्रीन कलर की सड़ी में सजी हुई बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने हरी साड़ी, हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी पहना। यामी इस लुक में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। फैन्स भी यामी की इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। और अभी तक इसपर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button