ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

चीन में कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों के बाद सख्त पाबंदियां, यात्रा और आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

बीजिंग। चीन में एक बाऱ फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। चीन के ग्वांगझोउ में कोरोना संक्रमण के मामले ब़़ढने के बाद नई पाबंदियां लगा दी गई हैं। यहां लोगों की यात्रा और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उ़ड़ानें रद कर दी गई हैं। चीन के ग्वांगझोउ में अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे तब तक शहर न छोड़ें जब तक कि देश मे कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों के बीच उनकी यात्रा बिल्कुल आवश्यक ना हो। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड -19 नियंत्रण और रोकथाम पर शहर के मुख्यालय ने ये भी कहा कि सोमवार से ग्वांगझोउ छोड़ने वालों को य़ात्रा करने से पहले 48 घंटे के अंदर नेगेटिव न्यूक्लिक एसिड परीक्षण परिणाम देना होगा।

ग्वांगझू शहर में शनिवार को कोरोना के सात स्थानीय रूप से प्रसारित मामले और तीन स्थानीय रूप से प्रसारित बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमण दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां बाहर से आए 7 कोरोना के मामले भी सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाहरी देशों से आए सभी मामले बांग्लादेश, कंबोडिया, फ्रांस, कनाडा, कैमरून और भारत से ग्वांगडोंग में आए हैं। 21 मई को ग्वांगझू शहर में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद ने अब तक कुल 94 नए वायरस संक्रमणों की सूचना है, जिसमें 80 कोरोना के पुष्ट मामले शामिल हैं।

दिसंबर 2019 में हुबेई प्रांत के वुहान शहर में कोरोना महामारी का पहला मामला सामने आने के बाद से चीन में अब तक कुल 91,248 कोरोना वायरस मामले और 4,636 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Back to top button