ब्रेकिंग
हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य
देश

देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन में छूट, जानिए दिल्ली-यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने पर कई राज्यों ने आज से लॉकडाउन में छूट मिल रही है। दिल्ली-यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में आज से जिंदगी अनलॉक होने लगेगी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में सोमवार से ढील देने का एलान किया है। उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को छो़ड़कर बाकी सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) हटा लिया गया है, वहीं आज से दिल्ली में आड-इवेन आधार पर माल और दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र ने पाबंदियों में छूट की पांच श्रेणियां बनाई हैं।

हालांकि, कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इनमें कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्य है जिन्होंने लाकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। आइए जानते हैं देश भर के राज्यों में लॉकडाउन को लेकर क्या फैसला लिया गया है..

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन से अब राहत दी जाने लगी है। अरविंद केजरीवाल ने एक तरफ जहां लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं आज से राजधानी दिल्ली में पाबंदियों से थोड़ी राहत भी दी जाएगी। राजधानी दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ऑड इवन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे क खुले रहेंगे। वहीं दुकानें, सरकारी दफ्तर, इत्यादि शुरू कर दी जाएगी। निजी दफ्तरों में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो को भी आज से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, कोचिंग इंस्टीट्यूट अब भी बंद रहेंगे।

यूपी

यूपी के केवल 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिले कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया हैं। आज से यूपी में थोड़ी राहत दी जाएगी। यहां कोचिंग सेंटर, जिम, स्पा, मॉल्स इत्यादि खोलना अभी मना है। प्रदेश के 71 जिले कफ्र्यू से मुक्त हो चुके हैं। अब सिर्फ मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू है।

महाराष्ट्र

लॉकडाउन की बात करें तो यहां जिन शहरों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम और ऑक्सीजन बेड्स 25 प्रतिशत से कम भरे हैं, उन शहरों को अनलॉक किया जाएगा। महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में अनलॉक किया जाने का फैसला किया गया।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ शर्तो के साथ एक जून से अनलॉक कर दिया गया था, जो 15 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, रात का कोरोना कर्फ्यू और शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू जारी है।

छत्तीसगढ़

28 जिलों को एक जून से अनलाक कर दिया गया। हालांकि, सभी व्यावसायिक संस्थान शाम छह बजे तक ही खुल रहे हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, सिनेमा हाल, माल, सुपर बाजार आधी क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। रविवार को पूरी तरह लाकडाउन जारी है।

कई राज्यों में जारी रहेगा लॉकडाउन

हालांकि, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां महामारी की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। बिहार में 8 जून, झारखंड में 10 जून, ओडिशा में 17 जून, पश्चिम बंगाल में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

हरियाणा

हरियाणा में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान दुकानों को ऑड-इवन सिस्टम के आधार पर खोलने की इजाजत होगी।

पंजाब

पंजाब में 10 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

पश्चिम बंगाल

आंशिक छूट के साथ 15 जून तक लाकडाउन प्रभावी है।

Related Articles

Back to top button