ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

NCB के सामने रिया चक्रवर्ती का खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ बहन और जीजा भी लेते थे ड्रग्स

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। अपने बयान में रिया ने सुशांत के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुशांत के साथ उसके जीजा और दीदी भी ड्रग्स का सेवन करते थे। इसके समर्थन में रिया ने सुशांत की बहन का वॉट्सएप पर भेजा गया एक मैसेज भी पेश किया।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो रिया ने पूछताछ के दौरान एनसीबी को बताया था कि उनसे मिलने से पहले ही सुशांत को ड्रग्स की लत थी। आगे रिया ने कहा मैं यह जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत 18 साल की उम्र से ऊपर का था। वह नशे का सेवन करता था, बिना मेरी सहमति के। वह इसका सेवन मुझसे मिलने के पहले भी कर रहा था। वह मेरे पास आता था, इस कोशिश में ताकि उसको नशा मिल सके या फिर वह इसे मुझे ऑफर करे।

बहन और जीजा को पता था सुशांत को है नशे की लत

रिया ने अपने बयान में बताया, सुशांत की हालत खराब हो रही थी, मैंने अस्पताल में उसके दाखिले की कोशिश की जिसका मेरे पास सबूत है। लेकिन उसकी सहमति नहीं थी इसलिए वह अस्पताल में भर्ती नहीं हो सका। मैं यह भी जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत के घरवाले यह बात भली-भांति जानते थे कि उसे ड्रग्स की लत लग चुकी थी। मैं यह भी बताना चाहती हूं कि उसकी बहन और जीजा सिद्धार्थ ड्रग्स का सेवन करते थे सुशांत के साथ और उसके लिए लाया भी करते थे।

पिछले साल हुई थी सुशांत की मौत

बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने आपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस, फिर बिहार पुलिस और फिर सीबीआई ने इस मामले की तहकीकात की थी। मौत के एक साल बाद भी सुशांत के चाहने वालों और परिवार के मन में कई सवाल कायम है।

Related Articles

Back to top button