ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मनोरंजन

36 दिन बाद भी कोविड संक्रमण से जूझ रहे टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे, लिखा ये भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। फेमस टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए थे इस बात की जानकारी उनकी पत्नी ने शुभी आहूजा ने दी थी। कोविड संक्रमण से जूझते हुए अनिरुद्ध को 36 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी ये जंग अभी तक खत्म नहीं हुई है। 36 दिन बाद भी अनिरुद्ध हॉस्पिटल में एडमिट हैं और कोविड से फाइट कर रहे हैं इस बात की जानकारी ख़ुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्ट ट्विटर के जरिए दी है। अनिरुद्ध ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी नाक में एक पाइप लगा दिख रहा है और एक्टर अपने फैंस के थम्सअप दिखा रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘36वें दिन भी जंग जारी है। हां लेकिन फेफड़ों की रिकवरी के रास्ते पर हूं। डॉक्टर गोयंका ने ज्यादा बात करने के लिए मना किया है, लेकिन मैं रिप्लाई कर सकता हूं और अपने चाहने वालों के करीब रह सकता हूं। फिल्म और शोज़ देख सकता हूं, एक नई ज़िंदगी मिली है। अब मैं चलने की प्रेक्टिस शुरू करूंगा… सेल्फी तो बनती है। आप सबका आभार’।

आपको बता दें कि अनिरुद्ध दवे की हालत बहुत नाज़ुक थी उनके 85% लंग्स इनफेक्टेड हो गए थे इस बात की जानकारी भी ख़ुद एक्टर ने दी थी। वहीं अनिरुद्ध की पत्नी ने लोगों से उनके लिए दुआ मांगने के लिए कहा था। शुरुआती दिनों में अनिरुद्ध को आईसीयू में एडमिट किया गया था, लेकिन उनके रिकवर होने के बाद उन्हें नॉर्मल बेड पर शिफ्ट कर दिया गया।

कुछ दिन पहले बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने लिखा था, ‘शुक्रिया! सिर्फ़ छोटा सा शब्द लग रहा है! मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर आप सबका प्यार, दुलार दुआ, अरदास आशीर्वाद प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं…लगातार ऑक्सीज़न सपोर्ट पर हूं, लेकिन जो हिम्मत मिली है मुझे आप सबसे, अरे बड़ी उधारी करदी यार… 14 दिन बाद आईसीयू के बाहर अभी थोड़ा बेहतर हूं। 85% lungs infection हुआ है वक़्त लगेगा.. कोई जल्दी नहीं है। बस अब खुद की सांस लेनी है मुझे…जल्दी मुलाकात होगी.. भावुक होने से मेरा सेचुरेशन डाउन जाता है.. देखा मॉनिटर में sp02। मैं जानता हूं जल्दी सब ठीक होगा… ये भी वक्त भी गुज़र जाएगा। Day – दुआ करते रहें for the universe.. जय परम शक्ति बहुत बहुत प्यार’।

Related Articles

Back to top button