ब्रेकिंग
Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
देश

नौकरी घोटालाः ममता पुलिस ने कसा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर शिकंजा, करीबी को किया गिरफ्तार

सरकारी नौकरी घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कल्याण गढ़ के एक निवासी द्वारा मानिकताला पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राखल बेरा को कोलकाता स्थित उनके आवास के बाहर से शनिवार को गिरफ्तार किया।

शिकायत के मुताबिक, बेरा और उसके सहयोगियों ने राज्य के सिंचाई विभाग में समूह-डी श्रेणी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम एकत्र की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बेरा ने जुलाई-सितंबर 2019 के आसपास उससे नौकरी दिलाने के ऐवज में दो लाख रुपये लिये। यह रकम मानिकतोला रोड स्थित साहा परमाणु भौतिकी संस्थान सहकारी आवास सोसायटी के एक फ्लैट में ली गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रकम देने के बावजूद विभाग में नौकरी दिलाने का वादा पूरा नहीं किया गया। बेरा को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी सहयोगी बताया गया है जोकि तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार में सिंचाई विभाग के मंत्री थे।

अधिकारी ने बताया कि बेरा के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बेरा को शहर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 12 जून तक पुलिस रिमांड में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button