ब्रेकिंग
Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित
देश

डोमिनिका: भगोड़े मेहुल चोकसी के मामले में सुनवाई, 13500 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर भारत से है फरार

नई दिल्ली। भगोड़े मेहुल चोकसी केे मामले में डोमिनिका कोर्ट में आज सुनवाई की जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक में 135 अरब रुपये की धोखाधड़ी करके फरार कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत और प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई चल रही है। भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम देने के बाद उसने एंटीगुआ में नागरिकता ले शरण ली थी।

पिछले महीने उसे नाटकीय ढंग से डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि मामले में डोमिनिका कोर्ट में देश का प्रतिनिधित्व हरीश साल्वे करेंगे। साल्वे ने ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था, जिसे मौत की सजा सुनाई गई है।

वर्ष 2018 से एंटीगुआ और बरबूडा में नागरिक के तौर पर रहा रहा चोकसी 23 मई को रहस्यमयी तौर पर गायब हो गया। पड़ोस के आइलैंड डोमिनिका में अवैध घुसपैठ मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। उसके वकीलों का कहना है कि एंटीगुआ के जॉली हार्बर से चोकसी को किडनैप किया गया था। मेहुल चौकसी को डोमिनिका से भारत वापस लाने पर सरकार वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से सलाह ले रही है। इन दिनों लंदन में प्रैक्टिस कर रहे साल्वे भारत के लिए विदेश में कई मुकदमों में पेश हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button