ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
विदेश

नए साल में मंगल ग्रह पर जीवन के सबूतों को तलाशेगा नासा का यह रोवर, इन खूबियों से है लैस

पासाडेना। NASA missions for Red Planet आने वाला नया साल स्‍पेस में कई महत्‍वपूर्ण मिशनों का गवाह बनने वाला है। अगले साल नासा के वैज्ञा‍निक मंगल ग्रह पर अपना रोवर (Mars 2020 rover) भेजेंगे जो कि लाल ग्रह पर प्राचीन जीवन के सबूत तलाशेगा। यही नहीं नासा का यह महत्‍वाकांक्षी अभियान भावी मानव मिशनों का भी मार्ग प्रशस्त करेगा। नासा वैज्ञानिकों (NASA scientists) ने रोवर का अनावरण करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएफपी ने नासा के वैज्ञानिकों के हवाले से बताया है कि जीवन के साक्ष्‍य तलाशने वाले इस खास रोवर को लॉस एंजिलिस Los Angeles के पास पासाडेना (Pasadena) में मौजूद जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory) के विशाल कक्ष में विकसित किया गया है। अभी पिछले हफ्ते ही इसके इसके चालक उपकरण का सफल परीक्षण किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोवर जुलाई 2020 में फ्लोरिडा के केप केनावरल (Florida’s Cape Canaveral) से स्‍पेस में रवाना होगा। इस लॉन्चिंग के साथ यह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवां अमेरिकी रोवर होगा। मिशन के उपप्रमुख मैट वैलेस Matt Wallace ने इस रोवर के बारे में बताते हुए कहा कि इसको जीवन के साक्ष्‍यों का पता लगाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके साथ विभिन्‍न उपकरणों को भी भेजा जा रहा है ताकि मंगल ग्रह की सतह की प्रकृति को समझने में मदद मिले।

वैज्ञानिकों की मानें तो इस मिशन (NASA missions for Red Planet) से उन्‍हें मंगल की सतह पर भौगोलिक एवं रसायनिक संदर्भों (geological and chemical context of Mars surface) को समझने में मदद मिलेगी। इसके लिए रोवर के उपकरणों में 23 कैमरे लगे हैं। साथ ही मंगल पर चल रही हवाओं को सुनने के लिए दो श्रवण यंत्र भी लगे हैं। यही नहीं रसायनिक विश्लेषणों (chemical analysis) के लिए यह रोवर लेजर तरंगों से भी लैस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button